खेल

CSK के नए स्पिनर नूर अहमद का कमाल

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया, स्पिनर नूर अहमद ने 4 और खलील अहमद ने 3 विकेट लिए। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड और रचिन रवींद्र ने फिफ्टी लगाईं।

चेपॉक स्टेडियम में रविवार को चेन्नई ने बॉलिंग चुनी। मुंबई ने 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। Mumbai से डेब्यू कर रहे विग्नेश पुथुर ने 3 विकेट लिए।

टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने उतरी CSK से लेफ्ट आर्म स्पिनर नूर अहमद ने डेब्यू किया। उन्होंने 4 ओवर में महज 18 रन दिए और 4 विकेट झटक लिए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज और नमन धीर को पवेलियन भेजा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts