Home देश मंगल मिशन, चंद्रमा पर जल खोजने वाला पहला देश, क्रायोजेनिक इंजन… स्पेस...

मंगल मिशन, चंद्रमा पर जल खोजने वाला पहला देश, क्रायोजेनिक इंजन… स्पेस में ISRO ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत

4

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने शनिवार को कहा कि 1970 के दशक में साइकिल पर रॉकेट के पुर्जे और बैलगाड़ी पर उपग्रह ले जाने से लेकर, सफल मंगल ऑर्बिटर और चंद्रयान मिशन का सफर तय भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो गया है और इसने कई विश्व रिकॉर्ड भी बनाए हैं.

नारायणन ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझिकोड के 27वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने सोवियत रॉकेट से अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित करने के बाद से एक लंबा सफर तय किया है. उन्होंने कहा कि अब भारत के 131 उपग्रह कक्षा में हैं, उसने 34 देशों के लिए 433 उपग्रह प्रक्षेपित किए हैं तथा इस वर्ष 29 जनवरी को उसने अपना 100वां प्रक्षेपण सफलतापूर्वक पूरा किया है.

इसरो प्रमुख ने कहा कि इसके अलावा, भारत चंद्रयान-1 मिशन के माध्यम से चंद्रमा पर जल के अणुओं की खोज करने वाला पहला देश था और चंद्रयान-3 मिशन के माध्यम से उसके दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश था, जिससे वह अंतरिक्ष क्षेत्र में अग्रणी देशों की कतार में शामिल हो गया.

उन्होंने कहा, “भारत पहला और एकमात्र देश है जिसने पहले प्रयास में ही मंगल आर्बिटर मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.” नारायणन ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की यात्रा पर संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि जब देश ने अपना अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू किया था तब वह 60 से 70 वर्ष पीछे था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here