महाराष्ट्र

मुंबई एयरपोर्ट पर 38 करोड़ का सोना बरामद : 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार को चलाए गए एक विशेष अभियान में 24 केन्याई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से लगभग 29.37 किलो सोना जब्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 37.74 करोड़ आंकी गई है।

ऑपरेशन ‘धहाबू ब्लिट्ज‘

DRI को खुफिया जानकारी मिली थी कि केन्या के नैरोबी से आने वाली महिला यात्रियों का एक बड़ा समूह सोने की तस्करी कर रहा है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने ‘धहाबू ब्लिट्ज’ नाम से ऑपरेशन शुरू किया। ‘धहाबू’ स्वाहिली भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ ‘सोना’ होता है।

से छिपाई गई थी खेप ?

पकड़ी गई महिलाओं ने तस्करी के लिए बेहद शातिराना तरीके अपनाए थे। जांच के दौरान सोना निम्नलिखित स्थानों से बरामद हुआ,  यात्रियों के व्यक्तिगत कपड़ों के भीतर। हैंड बैग और चेक-इन लगेज के गुप्त खानों में।  कुल बरामदगी में 25.10 किलो सोने की सिल्लियां और 4.27 किलो सोने के आभूषण शामिल हैं।

संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश : ट्रेनिंग देकर कराई जा रही थी तस्करी

DRI की शुरुआती जांच में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के शामिल होने के संकेत मिले हैं। एजेंसी के अनुसार, इन महिलाओं को ‘कैरियर’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इन्हें बकायदा दी गई थी कि एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच से कैसे बचना है और सोने को शरीर या कपड़ों में कैसे छिपाना है।  गिरोह का मास्टरमाइंड खुद सामने आने के बजाय आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पैसों का लालच देकर तस्करी के काम में लगाता है।

Related Posts

A natural choice for Australian casino enthusiasts is rocket play, which offers familiar local imagery across its game collection.