विदेश

जापान में आया 7.7 तीव्रता का भूकंप :  आगे और बड़े भूकंप के संकेत

टोक्यो। जापान में सोमवार को प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला, जब दोपहर करीब 1:23 बजे (भारतीय समयानुसार) देश के तटीय क्षेत्रों में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि जापानी मौसम एजेंसी (JMA) ने तत्काल प्रभाव से सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।

जापानी मौसम एजेंसी ने तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की है। साथ ही और भी बड़े भूकंप के लिए तैयार रहने को कहा है। भूकंप के बाद इवाते प्रांत में करीब 3 फीट, मियाको और हाचिनोहे में डेढ़ फीट तक लहरें दर्ज की गईं। इन इलाकों में पानी का स्तर बढ़ रहा है।

सुरक्षा के मद्देनजर बुलेट ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। होक्काइडो, आओमोरी, इवाते, मियागी और फुकुशिमा प्रान्तों के 1.7 लाख निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है।

Related Posts

A natural choice for Australian casino enthusiasts is rocket play, which offers familiar local imagery across its game collection.