छत्तीसगढ़

हिरमी-रावन अंचल में शाम होते ही बरस रहे बदरा : गर्मी से राहत पर बिजली कटौती ने बढ़ाई आफत

हिरमी-रावन। अंचल में पिछले तीन दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। दिनभर की तपिश के बाद शाम होते ही तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। हालांकि, इस खुशनुमा मौसम के साथ आई तेज आंधी और तूफान ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है।

शाम होते ही बदला मौसम, सड़कों पर बहा पानी

शनिवार की शाम भी मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़कों पर पानी भर गया और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बारिश शुरू होते ही राहगीर और बाजार में मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों और अपने घरों की ओर भागते नजर आए। लगातार तीसरे दिन हुई इस बारिश से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से निजात मिली है।

आंधी-तूफान से बिजली गुल, जनजीवन प्रभावित

राहत की खबर के बीच तूफान ने मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं। तेज हवाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, जिससे विद्युत लाइनों को नुकसान पहुँचा है। कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे उमस भरी रात में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दो दिनों तक बना रहेगा ऐसा मौसम

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम की बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया है, लेकिन बार-बार होने वाली बिजली कटौती और तेज हवाओं से होने वाला नुकसान चिंता का विषय है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम का रुख इसी तरह बने रहने की संभावना है।

Related Posts

A natural choice for Australian casino enthusiasts is rocket play, which offers familiar local imagery across its game collection.

To meet Asian women through shared everyday interests, explore the Asian Women Dating site before starting a conversation.