देश

 100% शुद्ध इथेनॉल (E100) से चलेंगी गाड़ियां : केंद्र सरकार की मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल (E100) ईंधन के इस्तेमाल को कानूनी रूप से मंजूरी देने वाले नियमों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल की कीतमें लगातार बढ़ रही हैं वहीं दूसरी ओर भारत के कदम अब पारंपरिक पेट्रोल और डीजल से आगे बढ़कर वैकल्पिक ईंधन की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियां इसे भविष्य का ईंधन मान रही हैं। E20 फ्यूल के बाद अब E100 को लेकर तैयारी तेज हो रही है। माना जा रहा है कि इससे भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता कम हो सकती है और ग्राहकों को भी लंबे समय में फायदा मिल सकता है।

यह कदम देश को पारंपरिक पेट्रोल-डीजल की निर्भरता से मुक्त करने और प्रदूषण कम करने की दिशा में क्रांतिकारी माना जा रहा है। ऑटोमोबाइल कंपनियों (जैसे मारुति सुजुकी, टोयोटा, हुंडई और टीवीएस) के लिए अब फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स (FFVs) बाजार में उतारने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

मारुति सुजुकी ने पहले ही अपनी फ्लेक्स-फ्यूल वैगनआर (WagonR) का प्रदर्शन किया है, जो पूरी तरह इथेनॉल पर चलने में सक्षम है।

E100 क्या है?

यह 100% शुद्ध इथेनॉल ईंधन है जो बायोमास (जैसे गन्ना और मक्का) से तैयार किया जाता है। E100 एक हाई-इशेनॉल फ्यूल ब्लेंड है, जिसका मतलब है कि इस फ्यूल में पूरी तरह से इथेनॉल का इस्तेमाल होता है। आमतौर पर इसमें 95 से 100 प्रतिशत तक Ethanol होता है। भारत में इंडियन ऑयल की ओर से पेश किए गए Ethanol 100 Fuel में करीब 93 से 93.5 प्रतिशत इथेनॉल, लगभग 5 प्रतिशत पेट्रोल और थोड़ी मात्रा में को-सॉल्वेंट मिलाया जा रहा है ताकि फ्यूल ज्यादा सुरक्षित और स्थिर बना रहे।

इस फ्यूल को खासतौर पर Flex-Fuel Vehicles (FFVs) के लिए तैयार किया गया है। फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल यानी ऐसे वाहन जो अलग-अलग इथेनॉल ब्लेंड पर चल सकते हैं। यानी भविष्य में कार कंपनियों को कार के लिए ऐसे इंजन बनाने पर ध्यान देना होगा, जो E85 और E100 जैसे फ्यूल को इस्तेमाल कर सके।

मारुति से होगी शुरुआत

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इसी दिशा में एक बड़ी शुरुआत करने जा रही है। कंपनी भारत में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार लॉन्च करने जा रही है। 5 जून 2026 को कंपनी अपनी फ्लेक्स-फ्यूल कार लॉन्च करेगी। मारुति यह कार 100 प्रतिशत इथेनॉल यानी E100 फ्यूल पर चल सकेगी।

Related Posts