देश

वायनाड में लैंडस्लाइड की चपेट में आए कई लोग : मलबे से बचकर भागते दिखे लोग, 200 फुट दूर से तिनके की तरह बहता आया टैंकर

वायनाड। केरलम के वायनाड में मंगलवार को लैंडस्लाइड में 4 लोगों की मौत हो गई और 9 से ज्यादा लापता बताये जा रहे हैं। यह घटना कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास मलप्पुरम-वायनाड टनल के सामने घटी। यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था और टनल के सामने सैकड़ों टन मिट्टी जमा थी।

इस हादसे में दिख रहा है कि तेज बारिश के चलते लैंड स्लाइड हुई और अचानक पूरा मलबा तेजी से बहने लगा। लोग मलबे से बचकर भागते दिखे। दर्जनों चपेट में आ गए और गाड़ियां बह गईं।

खड़ा ट्रक बहते हुए आया

घटना स्थल पर एक टैंकर खड़ा था, जो मलबे के साथ तिनके की तरह करीब 200 फुट तक बहता हुआ आया। टैंकर वहां मौजूद महिला और पुरुष से चंद फीट दूर रुका, जिससे उनकी जान बच गई।

इस हादसे में कई लोग मलबे में दबे

इस हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए हैं, जिन्हें बचाने का काम चल रहा है। प्रशासन ने मलबा हटाने JCB मशीनें लगाई हैं। अधिकारियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सोमवार से ही सुरंग कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया था।  टनल की लंबाई 8 किमी है। यह 2200 करोड़ का प्रोजेक्ट है।

मलप्पुरम को वायनाड से जोड़ने बनाई जा रही टनल 

मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के तहत मलप्पुरम को वायनाड से सुरंग (टनल) के जरिए जोड़ना है। टनल की लंबाई करीब लगभग 8.17 किमी है। इसकी लागत करीब 2,100–2,200 करोड़ है। दो साल पहले भी वायनाड में एक के बाद एक तीन भूस्खलन हुए थे, जिसमें 400 से ज्यादा जानें चली गई थीं।

Related Posts