देश

बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार

विशाखापत्तनम से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब 19 अक्टूबर को विमान संख्या IX2065 से एक पक्षी टकरा गया. इस फ्लाइट में 148 यात्री सवार थे. जैसे ही पक्षी टकराया, क्रू ने तत्काल विमान की बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की तैयारी कर दी और यात्रियों को इसकी जानकारी दी. जिससे कुछ समय के लिए विमान में सवार लोगों की सांसें थम गईं.
जानकारी के मुताबिक विमान में 148 यात्री सवार थे. घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई, हालांकि जब तक विमान सुरक्षित लैंड नहीं कर गया तब तक सभी की सांसें थमी रहीं.
लैंडिंग के बाद विमान को पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया. जहां सुरक्षा प्रक्रिया के तहत ग्राउंड इंजीनियरों और तकनीकी टीम ने विमान के ढांचे और इंजन को हुए संभावित नुकसान की जांच शुरू की.

Related Posts