Home विदेश शांति मिशन पर गए भारतीय रक्षकों की हो रही प्रशंसा, फैला रहे...

शांति मिशन पर गए भारतीय रक्षकों की हो रही प्रशंसा, फैला रहे जागरूकता

226

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र मिशन पर दूसरे देशों में तैनात भारतीय शांतिरक्षकों की काफी प्रशंसा हो रही है। वे स्थानीय लोगों की कई प्रकार की मदद कर रहे हैं। लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत मौजूद भारतीय शांतिरक्षक दल स्थानीय लोगों के बीच स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इसके लेकर स्थानीय समुदाय को काफी फायदा पहुंच रहा है। वहां बड़े स्तर पर महिलाएं इस घातक बीमारी का शिकार हो रहीं हैं। विशेषज्ञों की सहायता से भारतीय दल जागरूकता फैलाने के काम में जुटा है। उधर, अफ्रीका के दक्षिण सूडान में तैनात भारतीय शांतिरक्षक दल लोगों की जीविका का साधन मवेशियों को बचाने में जुटे हैं। पिछले कुछ वर्षों से इस्ट कोस्ट फीवर से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हुई है। नील नदी से लगे क्षेत्र में भारतीय टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। स्थानीय गवर्नर जेम्स टोर मुनीबुओनी ने इन कार्यों के लिए भारतीय दल की प्रशंसा की है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से शांति मिशन पर गए भारतीय रक्षकों की सबसे ज्यादा मौजूदगी अभी कांगो में है। दक्षिण सूडान की तरह कांगो भी अफ्रीकी देश है।