Home झारखंड झारखंड में प्रत्येक चरण के चुनाव से पूर्व पीएम की होगी जनसभा,...

झारखंड में प्रत्येक चरण के चुनाव से पूर्व पीएम की होगी जनसभा, भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची सुधार के साथ की जारी

162

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा आक्रमक चुनाव प्रचार करेगी। चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने मंगलवार को चालीस स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्य के सभी सांसदों को जगह दी गई है। झारखंड में चार चरणों में चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भी कुछ इसी को आधार बनाकर तय किया जा रहा है। पीएम प्रत्येक चरण के चुनाव से पूर्व जनसभा को संबोधित करेंगे। झारखंड में पहली तीन सीटों (पलामू, लोहरदगा व चतरा) के लिए प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को लोहरदगा में जनसभा कर सकते हैं। स्टार प्रचारकों की बात करें तो पलामू में योगी आदित्यनाथ 20 को जनसभा करेंगे। गढ़वा, पलामू व चतरा में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की भी कई जनसभाएं होगी। भाजपा ने झारखंड के स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग को सौंप दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के हस्ताक्षर से सौंपी गई इस सूची में उमा भारती की जगह मुख्तार अब्बास नकवी का नाम जोड़ा गया है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची – नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, रविशंकर प्रसाद, शिवराज सिंह चौहान, मुख्तार अब्बास नकवी, रामलाल, भूपेंद्र यादव, योगी आदित्यनाथ, हेमा मालिनी, पीयूष गोयल, स्मृति इरानी, जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, शाहनवाज हुसैन, लक्ष्मण गिलुवा, रघुवर दास, कडिया मुंडा, अर्जुन मुंडा, सौदान सिंह, मंगल पांडेय, धर्मपाल सिंह, रवींद्र कुमार राय, रामटहल चौधरी, रवींद्र पांडेय, समीर उरांव, नीलकंठ सिंह मुंडा, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, सीपी सिंह, लुइस मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सरयू राय, नीरा यादव, राज पलिवार, अमर कुमार बाउरी व राकेश प्रसाद।