खेल

IPL : कोलकाता प्लेऑफ की रेस से बाहर, आज गुजरात के पास क्वालिफाई करने का मौका; राजस्थान बिगाड़ सकती है पंजाब का खेल

कोलकाता बाहर, RCB टॉप पर | IPL में लीग स्टेज के 58 मैच खत्म हो चुके हैं। शनिवार को बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मैच बारिश में धुल गया, इससे KKR प्लेऑफ से बाहर हो गई। 12 मैच बचे हैं, 4 टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं, वहीं एक भी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची है।

शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच बारिश में धुल गया। दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला, इससे RCB तो टॉप पर पहुंच गई, लेकिन KKR बाहर हो गई।

  • कोलकाता के 13 मैचों में 5 जीत और 2 बेनतीजा मैच से 12 पॉइंट्स हो गए। टीम अब हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर भी 14 पॉइंट्स तक ही पहुंचेगी, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी नहीं है।
  • बेंगलुरु के 11 मैचों में 8 जीत और 1 बेनतीजा मैच से 17 पॉइंट्स हो गए। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई। अब RCB बचे हुए 2 में से एक भी मैच जीत कर प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जाएगी। टीम को टॉप-2 फिनिश करने के लिए बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। आज अगर राजस्थान और गुजरात को जीत मिली तो भी बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts