छत्तीसगढ़

भाटापारा में महतारी और शहीद श्रीकृष्ण गजानन की प्रतिमा का अनावरण : आडिटोरियम का लोकार्पण, चौपाटी सहित विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन

भाटापारा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर में छत्तीसगढ़ महतारी एवं शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य सहकरी बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा नगरपालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने छत्तीसगढ़ महतारी चौक में नवनिर्मित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर नमन किया। इसके पश्चात भाटापारा स्थित शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे परिसर में शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत फ्लाइट लेफ्टिनेंट शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोन्डे जिन्होंने 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में वीर गति को प्राप्त हुए थे,उन्हें पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस परिसऱ पर स्थापित शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की प्रतिमा आने वाले पीढी के युवाओं के लिये प्रेरणा बनेगी। उन्होंने इस अवसर पर शहीद के परिजनों से आत्मीय भेंट किया।

चौपाटी सहित अन्य विकास कार्य 4.50 करोड़ का भूमि पूजन

वहीं महाविद्यालय परिसर में 8 करोड़ की लागत से बने आडिटोरियम का लोकार्पण सहित शहर के फिल्टर प्लांट में बनने वाले व्यावसायिक परिसर, चौपाटी सहित अन्य विकास कार्य 4.50 करोड़ का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नवीन आडिटोरियम में विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह ने कहा आज देश विकास की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश विकास की पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। आज भारत भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 4थी अर्थव्यवस्था बन गई है। आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में सड़कें बनायी गई है।

0 प्रतिशत ब्याज पर भाजपा ने किसानों को दिया ऋण

वहीं किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए थे, जिसे भाजपा सरकार जिसे किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 16 प्रतिशत ब्याज दर को 0 प्रतिशत ब्याज किया गया। वहीं डा.रमन सिंह ने इस बात की खुशी जाहिर की कि 2016 में मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में शुरू हुए आडिटोरियम का काम आज पूरा हुआ और इसका लोकार्पण किया गया, क्योंकि संकल्प कभी अधूरा नहीं रहता। अच्छा काम अच्छे के लिए होता है। उन्होंने कहा कि विकास व देश की बात करें तो भाजपा ही देश हित और विकास के बारे में सोचती और करती है। आज पूरे छत्तीसगढ़ के कोने कोने में चमचमाती सडकें सहित अन्य विकास कार्य भाजपा सरकार की देन है।

डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुआ तेजी से विकास 

भाजपा नेता पूर्व विधायक शिवरतन ने कहा भाटापारा का विकास काम डा. रमन सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में बहुत ही तेजी से हुआ। शर्मा ने कहा 30 जनवरी 1976 को शुरू हुए शाखा नहर का काम 5 साल में पूरा किया जाना था, लेकिन शाखा नहर का काम अधूरा पड़ा रहा, जिसके लिए काफी संघर्ष किया और डाॅ. रमन सिंह ने इसके लिए स्वीकृति प्रदान की और शाखा नहर मे पानी आया और किसानों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया ऐसे कई काम डाॅ. साहब ने यहां के विकास के लिए करवाये हैं। न.पा.अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि आप सभी जनता के आशीर्वाद से यहां पहुंचा हूं, भाजपा पर आपने जो विश्वास दिखाया है। उसी के चलते काम कर रहा हूं। इसके अलावा उच्च शिक्षामंत्री टंकराम वर्मा,अनुराग सिंह देव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related Posts