विदेश

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप : मरने वालों का आंकड़ा 235 पहुंचा, 39 हजार लोग लापता, मलबे से आ रही चीखें

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला इस सदी की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। देश में आए दो लगातार शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4300 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। मलबे के नीचे बड़े पैमाने पर लोगों के दबे होने के कारण मरने वालों का आंकड़ा बेहद डरावनी रफ्तार से बढ़ सकता है। हालात को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने देश में आपातकाल Emergency लागू कर दिया है।

राष्ट्रीय अवकाश के दिन आई तबाही : घरों में कैद थे लोग

बुधवार 25 जून को वेनेजुएला में ऐतिहासिक काराबोबो युद्ध 1821 की याद में राष्ट्रीय अवकाश था। छुट्टी होने के कारण ज्यादातर लोग अपने परिवारों के साथ घरों में मौजूद थे और फीफा वर्ल्ड कप का मैच देख रहे थे। इसी दौरान आए तेज झटकों ने बहुमंजिला इमारतों और मकानों को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया। यही वजह है कि मलबे के नीचे दबे लोगों की संख्या अत्यधिक है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ढही हुई इमारतों के मलबे के नीचे से अभी भी जिंदा बचे लोगों के चीखने-चिल्लाने और मदद मांगने की आवाजें आ रही हैं, जिससे रेस्क्यू टीमें लगातार जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में जुटी हैं।

1 लाख मौतों की आशंका, 9.5 लाख करोड़ का आर्थिक नुकसान

सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, भूकंप के बाद से 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा की भयावहता इतनी ज्यादा है कि 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की 44 प्रतिशत आशंका है। वहीं मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार जाने की भी 30 प्रतिशत आशंका जताई गई है।

देश को करीब 9.5 लाख करोड़ के आर्थिक नुकसान का अनुमान

प्रारंभिक आकलनों के अनुसार, इस भीषण त्रासदी से वेनेजुएला की बुनियादी संरचना को भारी चोट पहुंची है और देश को करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान है।

Related Posts