रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को सोलर पैनल लगाने के दौरान हादसा हो गया। सोलर पैनल लगाने एक मकान की छत पर काम कर रहे 2 मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान 25 प्रमोद चंद्राकर और 19 वर्षीय आशीष चंद्राकर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बतया कि 3 मजदूर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पैनल उठाने के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के टच हो गया। जहां करंट लगते ही दो मजदूर झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा मजदूर बाल-बाल बच गया।
शव पीएम के लिए भेजा, जांच शुरू की
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों और तीसरे मजदूर से पूछताछ में जूटी है।






