Home झारखंड झारखंड में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे के सामने से तमाम रुकावटें...

झारखंड में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे के सामने से तमाम रुकावटें समाप्त हुयी , रविवार को सीटों की घोषणा होने का अनुमान

177

रांची – झारखंड में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे के सामने से तमाम रुकावटें समाप्त हो चुकी हैं और अब रविवार को सीटों की घोषणा होने का अनुमान है। झामुमो, कांग्रेस, झाविमो और राजद के वरिष्ठ नेता एक साथ इसकी घोषणा करेंगे। शुक्रवार को बिहार में सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगने के बाद राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन स्वरूप ले चुका है। इस गठबंधन में अभी तक राजद की भूमिका स्पष्ट नहीं थी। बिहार में महागठबंधन की सीटों की घोषणा के बाद अब माना जा रहा है कि राजद झारखंड में एक सीट पर भी चुनाव लडने के लिए तैयार हो जाएगा। इसके पूर्व प्रदेश राजद दो सीटों की मांग पर अड़ा था। गठबंधन को अंतिम स्वरूप देने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी शनिवार को रांची पहुंच रहे हैं। समझा जा रहा है कि शनिवार की रात अथवा रविवार की सुबह उनकी मुलाकात झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से होगी। इस मुलाकात के बाद सीटों और उम्मीदवारों पर आम सहमति बनाई जाएगी। गठबंधन की पार्टियां आपस में बैठकर सीटों का बंटवारा करेंगी। अगर वामपंथियों को स्थान देने पर आम सहमति बनी तो यह सीट कांग्रेस के खाते से जाएगी और पूरी संभावना है कि उन्हें हजारीबाग सीट मिले। इसके एवज में कोडरमा सीट छोडने की शर्त महागठबंधन की पार्टियां रखेंगी।