Home मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ हैं 660 करोड़ रुपए की संपत्ति के...

मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ हैं 660 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक

170

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए नकुलनाथ और छिंदवाड़ा विधानसभा सीट के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को एक साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान चुनाव आयोग को दी गई जानकारी में दोनों की आय सामने आई है। दिलचस्प बात यह है कि नकुलनाथ की आय कमलनाथ ने ज्यादा बताई गई है। चुनाव आयोग को दिए गए ब्यौरे पर नजर डालें तो नकुलनाथ के पास 660.01 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। ये नकुलनाथ के पिता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की संपत्ति से कई गुना ज्यादा है। सीएम कमलनाथ ने जो ब्यौरा दिया है, उसके हिसाब से वह 124 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। चल संपत्ति की बात करें तो नकुल नाथ के पास 615.93 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा 41.77 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी प्रिया नाथ के पास 2.30 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। शपथ पत्र के हिसाब से कुछ संपत्तियां नकुलनाथ के नाम हैं, वहीं कुछ संयुक्त रूप से हैं। खास बात ये है कि नकुलनाथ और उनकी पत्नी प्रिया नाथ के पास एक भी गाड़ी नहीं है। उनके पास 896.669 ग्राम सोना, 7.630 किलो चांदी, 147.58 कैरेट हीरे और 78.45 लाख रुपए के गहने हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 270.322 ग्राम सोना, 161.84 कैरेट हीरे और 57.62 लाख रुपए के गहने हैं। इसके अलावा कमलनाथ और नकुलनाथ के खिलाफ बीजेपी के उम्मीदवारों ने भी अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने भी अपनी आय का ब्यौरा दिया है। कमलनाथ के मुकाबले में बीजेपी के प्रत्याशी विवेक साहू और नकुलनाथ के खिलाफ नाथन शाह चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों ने आज चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया और साथ में उनके संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है।