छत्तीसगढ़

राजधानी में आधी रात कलेक्टोरेट के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं : अनुकंपा नियुक्ति की मांग की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात कलेक्टोरेट परिसर के बाहर अनुकंपा नियुक्ति संघ की महिलाएं धरने पर बैठ गईं। 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन देर तक चलता रहा। धरने पर बैठीं महिलाएं दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजन हैं, जो लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रही हैं।

महिलाओं का कहना है कि चुनाव से पहले भाजपा ने सरकार बनने पर अनुकंपा नियुक्ति देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद महीनों बीत जाने के बावजूद प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। प्रदेशभर में करीब 1200 दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिवार इस नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात में  जल्द नियुक्ति प्रक्रिया का आश्वासन मिला था

बताया जाता है कि अक्टूबर में अनुकंपा नियुक्ति संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। उस समय मुख्यमंत्री ने जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से परिजनों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts