छत्तीसगढ़

भालू के हमले से घायल को नहीं मिला समय पर उपचार : जनप्रतिनिधि ने अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन नहीं होने पर कर्मचारियों को हड़काया

डौंडी। ग्राम पंचायत सिंघोला के सुकड़ीगुहान में रविवार सुबह भालू के हमले में घायल हुए रोहित नेताम के मामले में जनपद उपाध्यक्ष भोला राम नेताम ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और तहसीलदार से तुरंत बात कर घायल को उचित उपचार दिलाने के निर्देश दिए।

रोहित को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी घोठिया लाया गया था, लेकिन यहां रेबीज का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर जनपद उपाध्यक्ष भोला राम नेताम भड़क गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भालू बहुल क्षेत्र में पीएचसी में रेबीज का इंजेक्शन न होना सीधे तौर पर लापरवाही है। किसी की जान चली जाए तो जिम्मेदार कौन होगा?`उन्होंने तत्काल इंजेक्शन की व्यवस्था कराने की मांग की है।

वन विभाग अलर्ट, मुनादी शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी रेंजर अनुराग राय वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल के उपचार के निर्देश देने के साथ ही पूरे सुकड़ीगुहान, सिंघोला, कंजेली, आमांबहरा, परकाल क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को सुबह-शाम जंगल में अकेले न जाने की हिदायत दी है।

भोजन की तलाश में गांव की ओर रुख कर रहे हैं भालू

ग्रामीणों ने बताया कि जंगल कटाई के कारण भालू भोजन की तलाश में गांव की ओर रुख कर रहे हैं। जनपद सदस्य भोला राम नेताम ने पहले ही इस खतरे को लेकर अवगत कराया था।

सिस्टम पर सवाल

भालू बहुल क्षेत्रपी एचसी घोठिया में रेबीज इंजेक्शन स्टॉक नहीं होने पर जनपद उपाध्यक्ष भोला राम नेताम ने तुरंत वन विभाग और तहसीलदार को फोन किया। लापरवाही, तत्काल व्यवस्था करो भोला राम नेताम ने कहा की वनांचल क्षेत्र की हर पीएचसी में रेबीज इंजेक्शन अनिवार्य हो।

Related Posts

A natural choice for Australian casino enthusiasts is rocket play, which offers familiar local imagery across its game collection.

To meet Asian women through shared everyday interests, explore the Asian Women Dating site before starting a conversation.

For a more personal dating profile, evermatch can help adults weave a meaningful hobby into conversations.