बलौदाबाजार। जिले के सोनाखान चौकी के महकम गांव के रिहायशी इलाके में दाखिल हो गया। तेंदुए के गांव में दिखाई देने की खबर आग की तरह फैल गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
घर की बाड़ी में देखा गया तेंदुआ
जानकारी के अनुसार महकम गांव के निवासी सुनील साहू के घर के पीछे स्थित बाड़ी में जाकर तेंदुआ छिप गया है। घर के लोगों ने जैसे ही तेंदुआ देखा तो हड़कंप मच गई। तेंदुए की मौजूदगी के डर से ग्रामीण अपने-अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं और लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से बाहर निकलना बंद कर दिया है।
वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची
ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वन्यजीव से सुरक्षित दूरी बनाई और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तुरंत सक्रिय हो गया। विभाग की विशेष रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया है। टीम द्वारा तेंदुए को सुरक्षित रूप से ट्रेंकुलाइज (बेहोश) करने या जाल में पकड़कर वापस घने जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।






