छत्तीसगढ़

कोरबा में सड़क हादसा : दो ट्रेलर टकराये, एक की मौत, दूसरा 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूमोड़ के पास दो तेज रफ्तार ट्रेलरों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, जिससे ट्रेलर का चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद दूसरा ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

ट्रेलरों की टक्कर में चालक की मौत

जानकारी के अनुसार घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूमोड़ के पास हुई, जहां दोनों दिशाओं से आ रहे ट्रेलर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें तरह फंस गया। गंभीर चोटों के कारण चालक ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चालक का शव केबिन में फंसा होने के कारण पुलिस ने कटर की मदद से केबिन काटकर शव बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

फरार ट्रेलर चालक की तलाश 
हादसे के बाद दूसरा ट्रेलर चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बहाल कराया।

Related Posts