छत्तीसगढ़

तीन बार लाइसेंस निलंबित होने पर होगा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त : जिला प्रशासन ने यातायात पुलिस को दिए निर्देश

बलौदाबाजार| कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिये नियमों का सख्ती से पालन, ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय, जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर शर्मा ने कहा कि ऐसे दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक जो आदतन नियमों का उल्लंघन करते हैं तथा जिनका लाइसेंस 3 बार निलंबित हो गये हैं उनका लाइसेंस निरस्त किया जाए। पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच एवं चालानी कार्यवाही करें।

स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों में होगा जागरूकता कार्यक्रम

इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करें। उन्होंने एनएच एवं राज्य मार्गो में स्थित ब्लैक स्पॉट पर जरुरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने कहा। इसी तरह निर्माणाधीन सड़क एवं पुलियों को शीघ्र पूरा करने और निर्माण स्थल पर रेडियम पट्टी लगाने के भी निर्देश दिये।

सड़क दुर्घटना में जान बचाने वाले राहगीर होंगे सम्मानित 

ओवर लोडिंग भारी वाहनों पर कार्यवाही हेतु खनिज एवं पुलिस विभाग को संयुक्त जांच अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सड़क दुर्घटना में पीड़ित का जान बचाने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राहवीरो का सम्मान करने पर बल दिया गया।

Related Posts