छत्तीसगढ़

रिटायर शिक्षको के लिये खुशखबरी : अब अगले शैक्षणिक सत्र के आखिर तक पढ़ा सकेंगे, सरकार ने दी मंजूरी, टीचर्स की कमी को पूरा करने लिया फैसला

रायपुर। राज्य सरकार ने सरकारी और शत प्रतिशत अनुदान प्राप्त स्कूलों में काम कर रहे रिटायर शिक्षकों को अब अगले सत्र तक सेवा देने का फैसला लिया है। अब ये शिक्षक शिक्षा सत्र 2026-27 खत्म होने तक स्कूलों में पढ़ा सकेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए मंजूरी जारी का आदेश जारी कर दिया है। मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक, लोक शिक्षण संचालनालय को कहा गया है कि तय नियमों के अनुसार पात्र रिटायर शिक्षकों को जल्द स्कूलों में फिर से पढ़ाने की व्यवस्था की जाए।

शिक्षकों की कमी दूर करने सरकार का फैसला

इस फैसले का फायदा सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों को मिलेगा। इससे जहां शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी, वहीं छात्रों की पढ़ाई भी बिना रुकावट जारी रह सकेगी। अब सभी जिलों में पात्र शिक्षकों को सत्र 2026-27 के आखिर तक स्कूलों में पढ़ाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Related Posts