छत्तीसगढ़

बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

बच्चों की सफलता को केवल परीक्षा के अंकों और स्कूल में उनकी रैंकिंग से नहीं आंका जाना चाहिए। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है। आवश्यकता है कि अभिभावक और शिक्षक उनकी रुचि, प्रतिभा और क्षमता को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। जीवन में सफलता के लिए अंकों से कहीं अधिक आत्मविश्वास, धैर्य, जुनून और असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने का जज्बा मायने रखता है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज भिलाई के कोहका स्थित रूंगटा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज का भारत पहले से कहीं अधिक विकसित, आत्मविश्वासी और अवसरों से परिपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए-नए अवसर सृजित हुए हैं। अब वह दौर बदल चुका है, जब बच्चों को केवल सरकारी नौकरी के लिए तैयार किया जाता था। आज खेल, कला, संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, स्टार्टअप और उद्यमिता सहित अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को इन अवसरों को पहचानने, उनका सदुपयोग करने और अपनी प्रतिभा को सही दिशा में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर स्कूल का टॉपर बनने का दबाव न डालें, बल्कि उनकी स्वाभाविक रुचि और क्षमताओं को समझें। बच्चों को अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर दें। उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने में अभिभावकों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

*साधारण ग्रामीण परिवेश से आईएएस बनने तक के संघर्षों को किया साझा*

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने बचपन और विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि वे एक छोटे से गांव से निकलकर पढ़ाई के लिए भिलाई आए थे। महज आठ वर्ष की आयु में पिता का निधन हो गया था। चौथी कक्षा तक शिक्षित उनकी माता ने कठिन परिस्थितियों में उनका पालन-पोषण किया और शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। अनेक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित हुए। लगभग 13 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने रायपुर, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा सहित विभिन्न जिलों में कलेक्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

अपने जीवन के अनुभवों के माध्यम से श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

*राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों से छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे शिक्षा के अवसर*

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी, एम्स, एनआईटी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ-साथ निफ्ट (NIFT), नाइलेट (NIELIT) और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों से युवाओं के लिए शिक्षा और करियर के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।

उन्होंने भिलाई और छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने, समय की मांग के अनुरूप नवीन पाठ्यक्रम प्रारंभ करने तथा तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए रूंगटा ग्रुप के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, रूंगटा ग्रुप के संचालक श्री संजय रूंगटा, श्री संतोष रूंगटा, श्री चतुर्भुज राठी, श्री राजेश चौहान सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Posts

A natural choice for Australian casino enthusiasts is rocket play, which offers familiar local imagery across its game collection.

To meet Asian women through shared everyday interests, explore the Asian Women Dating site before starting a conversation.

For a more personal dating profile, evermatch can help adults weave a meaningful hobby into conversations.