Home राजनिति दूसरों से सवाल पूछने वाले राहुल गांधी खुद एक सवाल बन गए...

दूसरों से सवाल पूछने वाले राहुल गांधी खुद एक सवाल बन गए हैं – केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

261

नामांकन करने जाने से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचारों पर मौन रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दूसरों से सवाल पूछने वाले राहुल गांधी खुद एक सवाल बन गए हैं। स्मृति ने राहुल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बावत पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी ये क्यों नहीं बताते कि मध्य प्रदेश से तुगलक लेन तक पैसा किसने पहुंचाया? कमलनाथ के ओएसडी के घर से जो पैसा व चर्म मिल रहा है उस पर वे क्या कहेंगे? स्मृति ने कहा कि देश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी के विजन और विकास को मान रही है। वह फिर से एक बार प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें चुनेगी। भाजपा के लिए राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में और व्यक्ति अंत में होता है। हम सभी कार्यकर्ता इसी सूत्र वाक्य पर काम करते हैं। अमेठी के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। लंबे समय तक अमेठी में कांग्रेस का अत्याचार सहने वाले बुजुर्ग,युवा, महिलाओं के साथ हमारा प्रदेश नेतृत्व भी आज नामांकन में शामिल हो रहा है। अमेठी की जनता इस बार नया इतिहास रचेगी। नामांकन करने के बाद उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझे दुबारा अमेठी से लड़ने के लिए मौका दिया, इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करती हूं।