Home राजनिति किसान संवाद यात्रा पर निकलेंगे पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू

किसान संवाद यात्रा पर निकलेंगे पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू

3137

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी से किसानों से संवाद स्थापित करने के लिए किसान संवाद यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी को होगा। श्री साहू किसान संवाद यात्रा का शुभारंभ महासमुंद जिले के गांधी ग्राम तमोरा से शुरू करेंगे। इस यात्रा के दौराव वह 4 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किसान कुंभ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बता दें 4 फरवरी को किसान कुंभ का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा रायपुर जिल के केन्द्री माना और गरियाबंद जिले के चिखलीगांव में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here