लखनऊ सुपरजायंट्स ने IPL-2025 में पहली जीत दर्ज कर ली हैं । लखनऊ सुपरजायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। राजीव गांधी स्टेडियम की बैटिंग पिच पर LSG से शार्दूल ठाकुर ने 4 विकेट लिए। वहीं निकोलस पूरन ने 26 गेंद पर 70 रन बनाए।
गुरुवार को हैदराबाद में LSG ने बॉलिंग चुनी। SRH ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। ट्रैविस हेड ने 47 और अनिकेत वर्मा ने 36 रन बनाए। लखनऊ ने 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मिचेल मार्श ने 52 रन बनाए। हैदराबाद से पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए.
शार्दूल ठाकुर बने प्लेयर ऑफ द मैच : बैटिंग पिच पर नई गेंद से बॉलिंग करने उतरे शार्दूल ठाकुर ने पावरप्ले में 2 विकेट लिए। उन्होंने डेथ ओवर्स में रन नहीं खर्च किए और हैदराबाद के बैटर्स पर दबाव बनाया। उन्होंने महज 34 रन दिए और 4 विकेट लिए।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अभिनव मनोहर और मोहम्मद शमी उनकी गेंदों पर आउट हुए।






