भटगांव| बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत भटगांव अंतर्गत सोमवार को अचानक मौसम खराब हुआ और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे अलग अलग जगहों में दो लोग की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
घर में काम कर रहा था सेवानिवृत शिक्षक
सोमवार को दोपहर एक बजे अचानक मौसम खराब हुआ और बिजली गिरी, जिससे कदम चौक निवासी सेवानिवृत शिक्षक मुरारी लाल आदित्य अपने घर में काम कर रहे थे जो आकाशीय बिजली के चपेट आ गए। तुरंत मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
खेत में काम कर रहे श्रमिकों पर गिरी बिजली
दूसरी घटना ग्राम चचरेल परसाभाड़ी की है, जहां गांव में संबोरा नाला के पास मुक्ति धाम बन रहा है, वहीं गांव का लड़का ओम प्रकाश नेताम 19 वर्ष और उसकी बहन अनीता नेताम 18 वर्ष पिता भगत राम नेताम मजदूरी कर रहे थे। अचानक मौसम बदला जिससे बिजली गिरी और मौके पर ओमप्रकाश नेताम की मौत हो गई तथा उनकी बहन अनीता नेताम घायल हो गई, जिसे निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ भेजा गया।






