बलौदाबाजार| जिला पुलिस को गंभीर अपराधों, मर्ग एवं विभिन्न प्रकरणों की जांच को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के लिए अत्याधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन प्रदान की गई है। यह वैन एक चलता-फिरता वैज्ञानिक प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) के रूप में कार्य करेगी। इस नई तकनीक के आने से अब फॉरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचेगी।
23 मई को पुलिस लाइन बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा द्वारा मोबाइल फोरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त मोबाइल फोरेंसिक वैन एक चलते-फिरते वैज्ञानिक प्रयोगशाला के रूप में कार्य करेगी। जघन्य अपराधों, विभिन्न प्रकरणों में त्वरित वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सुनिश्चित करेगी, जो अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम में अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, वैज्ञानिक अधिकारी राजीव कुमार, रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर, निरीक्षक प्रणाली वैद्य प्रभारी साइबर सेल सही पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।






