छत्तीसगढ़

जिला पंचायत में लेखापाल पद पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

विकसित भारत रोजगार आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिला पंचायत कांकेर द्वारा लेखापाल (संविदा) के स्वीकृत 04 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों से 01 नवंबर 2026 को रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। ऑनलाईन आवेदन की लिंकhttps://zpkanker.indicompute.com/ है, जिसे कांकेर जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.inसे प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात आवेदन नहीं किये जा सकेंगे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी ने बताया कि उक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक को छत्तीसगढ राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए एवं 01 सितम्बर 2026 की स्थिति उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा के लिए छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी छूट संबंधी आदेश निर्देश इन नियुक्तियों के लिए भी लागू होंगी।

Related Posts