छत्तीसगढ़

26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस

भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर 2026 को ‘संविधान दिवस’ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।समारोह के अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

26 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला, विकासखंड, तहसील और ग्राम स्तर पर शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों व संगठनों में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन होगा। नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को MY Govपोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उद्देशिका वाचन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह सुविधा 22 अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेजी सहित कुल 23 भाषाओं में उपलब्ध है।

संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

युवाओं और विद्यार्थियों को 18 से 26 नवंबर 2026 तक MY Gov पोर्टल पर आयोजित संविधान प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 24 से 26 नवंबर 2026 तक होने वाले विकसित भारत युवा संवाद में जिला युवा अधिकारियों के जरिए अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल और कॉलेजों में निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी, परिचर्चा तथा पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

राज्य शासन के संस्कृति विभाग के सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि जिलों में गतिविधियों के बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तर पर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नामांकित किया जाए। आयोजित कार्यक्रमों, प्रतिभागियों की संख्या और गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन फोटोग्राफ्स सहित संस्कृति विभाग की ईमेल आईडीemail ID:-sanskriti.rajbhasha@ gmail.com पर भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। आयोजन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए संस्कृति विभाग से नोडल अधिकारी श्री युगल तिवारी (मोबाइल 94063-98080) से संपर्क किया जा सकता है।

Related Posts

A natural choice for Australian casino enthusiasts is rocket play, which offers familiar local imagery across its game collection.