Home छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के पक्ष में देवरबीजा...

सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के पक्ष में देवरबीजा में जनसभा की, कहा- नरेन्द्र मोदी 10 लाख का शूट पहनने वाले फकीर हैं

155

दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के पक्ष में जनसभा करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को दोपहर 2:15 बजे देवरबीजा पहुंचे। वे केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी 10 लाख का शूट पहनने वाले फकीर हैं। वे किसके चौकीदार हैं। ये समझने की बात है। 10 लाख की शूट पहनने वाला अपने आपको देश का चौकीदार कहकर देश में घूम-घूमकर जनता को भ्रमित कर रहा है। बस्तर आज लाल आतंक के खिलाफ है। देश का रुपया उन्होंने राफेल के माध्यम से अपने चहेते अंबानी बन्धु को दे दिया। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा विधानसभा चुनाव में जो कहा सो किया। अमल में लाकर किसान का कर्ज माफ और बिजली बिल हाफ व धान की कीमत 2500 रुपए क्विंटल और सिंचाई कर माफ किया। राहुल गांधी ने जो कहा उसे मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरा किया। पीएचई मंत्री रुद्र गुरु ने कहा कि देश की अखंडता व धर्म निरपेक्षता के लिए गुरु दक्षिणा के रूप में एक वोट कांग्रेस को दें। कार्यक्रम को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व विधायक आशीष छाबड़ा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गणेश गौसेवक, देवदत्त वर्मा, जेपी शर्मा, प्रांजल तिवारी, सुमन गोस्वामी, लुकेश वर्मा, टीआर जर्नादन, सुरेश दुबे, संतोश मांडले, साजा जनपद अध्यक्ष ओम वर्मा, साजा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष वर्मा, गौतम जैन, लूप सिंह पटेल व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।