रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित थ्रीडी फैक्ट्री में मंगलवार शाम ब्लास्ट हो गया। विस्फोट से फैक्ट्री परिसर में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत होने और एक मजदूर के घायल होने की जानकारी मिली है। वहीं एक मजदूर का पैर कटकर 10 फीट दूर जा गिरने की जानकारी है।
जानकारी के अनुसार घटना की सूचना आग की तरह फैल गई। उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से ये हादसा हुआ है।
धमाके की आवाज आधा किमी तक सुनाई दी
मौजूद लोगों ने बताया कि ब्लास्ट इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में धुआं फैल गया। पुलिस ने फैक्ट्री के आसपास का इलाका खाली करा दिया है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी है।






