छत्तीसगढ़

पलारी पुलिस की दबिश : फरार चल रहे 10 स्थाई व गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में हड़कंप

पलारी। जिले में अपराधियों, फरार आरोपियों और न्यायालयीन वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पलारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पलारी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक ही दिन में कुल 10 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ और सामूहिक कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश

थाना पलारी प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीमों ने 10 जुलाई को अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। पुलिस ने उन वारंटियों पर शिकंजा कसा, जो न्यायालय की तारीखों पर उपस्थित न होकर लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायिक प्रक्रिया में बाधा बन रहे थे। पलारी पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी/द्वितीय श्रेणी बलौदाबाजार के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार मुख्य वारंटी और उनकी धाराएं

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की सूची और उन पर दर्ज मामले की सूची जारी की है, जिसमें अश्वनी यादव 28 वर्ष, साकिन खम्हरिया धारा 294, 323, 34। रेशम वर्मा26 वर्ष, साकिन नगपुरा 294, 323, 506। हेमन्त वर्मा 24 वर्ष साकिन पौसरी धारा 403। शिवकुमार वर्मा 27 वर्ष साकिन पौसरी धारा 403। भरतलाल यादव 60 वर्ष, साकिन खम्हरिया धारा 294, 323, 34। इतवारी टंडन 30 वर्ष साकिन नागपुरा – धारा 294, 506, 323। लाभा पारधी 22 वर्ष साकिन चांपा पौसरी धारा 279, 429 तथा 3/181, 5/180 एमवी एक्ट। उमेश यादव 28 वर्ष निवासी ग्राम खमरिया – धारा 294, 323, 34। खिलेश भारती 20 वर्ष, निवासी ग्राम मुडपार – धारा 34(2) आबकारी एक्ट
सागर वर्मा 28 वर्ष, निवासी ग्राम जर्वे – धारा 296, 115(2), 3(5) बीएनएस (BNS) शामिल हैं।

Related Posts